सिटी बिग न्यूज | हिसार
जिला ब्राह्मण सभा हिसार के पूर्व सह-सचिव विजेंद्र अत्रि उर्फ मेजर पंडित ढंढ़ेरीवाला के पिता भूतपूर्व सैनिक श्री धूप सिंह अत्रि का 2 फरवरी को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर हिसार की अनेक धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सेना से सेवानिवृति के बाद धूप सिंह अत्रि ग्राम सचिव पद पर भी रहे। वे बड़े ही अच्छे, मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक सार्वजनिक कार्यों एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भाईचारे की मिसाल कायम की। स्वर्गीय धूप सिंह ग्राम पंचायतों में अग्रणी भूमिका निभा कर गांवों के विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
धूप सिंह अत्रि का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव ढंढेरी में किया गया। शोक बैठक प्रतिदिन गांव ढंढेरी में कुओं वाली गली में रहेगी।
धूप सिंह अत्रि के निधन पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पूर्व चेयरमैन नरेश लाडवा, भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान के मुख्य संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक, संयोजक नवनीत कुमार खरड़-अलीपुर मोहन अत्रि, गायत्री विद्या मंदिर स्कूल हांसी के निदेशक रविंद्र अत्रि ढंढेरी, युवा नेता विनय वत्स भगाना, भगवान परशुराम जन सेवा समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा सुल्तानपुर, अधिकार मंच से नरेंद्र मेचु आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूर्णीय सामाजिक क्षति बताया।
सभी ने दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।




































