सिटी बिग न्यूज | हिसार
एमडीयू में आयोजित तीन दिवसीय नार्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में ओडीएम महाविद्यालय की छात्रा तीसरे स्थान पर रही।
महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा सपना सुपुत्री दारासिंह ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इस अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर के 105 विश्वविद्यालय में से 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार व निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि पूरा महाविद्यालय इस उपलब्धि के लिए बधाई का पात्र है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थीयों ने हर क्षेत्र में ओडीएम महाविद्यालय का नाम रोशन किया हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अनुशासन को जाता है।







































