समय बदल रहा श्रीमान
विश्व पटल पर छा रहा हिंदुस्तान।
देश का हर तरफ हो रहा गुणगान
अड़ोसी -पड़ोसी हो रहे परेशान।
सबसे सुंदर सबसे न्यारा
प्रगति के पथ पर अग्रसर देश हमारा
सुंदर, सुसज्जित सेनाएं हमारी
सीमाओं पर रक्षा कर रहे जवान।
शिक्षा, स्वास्थ्य पर है विशेष ध्यान
खेलों में खिलाड़ी मचा रहे धमाल।
भूख और गरीबी का न रहे नामोनिशान
जन कल्याण की योजनाएं करें काम।
उज्जवला, जन-धन लगें बेमिसाल
मुफ्त राशन ने बचाई गरीब की शान।
भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम
आर्थिक क्षेत्र में मिली नई पहचान।
रोजगार एवं विकास पर लगा रहे ध्यान
सामाजिक उत्थान पर हो रहा काम
इच्छा -शक्ति एवं सोच का कमाल
सुरक्षित हाथों में हैअब देश की कमान।







































