सिटी बिग न्यूज | फतेहाबाद
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में दमकोरा रोड पर देर रात 7-8 हथियारबंद युवकों ने दहशत फैला दी। तलवार और डंडों से लैस इन युवकों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। दूसरी बाइक को जलाने की कोशिश लोगों के शोर मचाने के कारण नाकाम रही।
घटना रात 1 बजे की
स्थानीय निवासी विनोद और सनी ने रात करीब 1 बजे शोर सुनकर देखा कि कुछ युवक बाइक जला रहे थे। मोहल्ले के लोगों के हंगामे पर आरोपी युवक भाग निकले। पहली बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आपसी रंजिश का मामला
जांच में पता चला है कि यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी है। जली हुई बाइक किसी बाहरी व्यक्ति की बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही टोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।




































