सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा में उत्तर रेलवे ने हिसार-भिवानी और रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 54423/24 (दिल्ली-हिसार-Delhi Express) और 14731/33 (दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस) अब भिवानी जंक्शन की बजाय भिवानी सिटी होकर जाएंगी।
क्या है बदलाव :
- ये बदलाव 28 जनवरी से 3 महीने के ट्रायल के लिए लागू रहेगा।
- अब इन ट्रेनों का रूट बदलने से भिवानी जंक्शन पर इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रियों का आधा घंटा बचेगा।
- हालांकि, भिवानी जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वालों को असुविधा हो सकती है।
समय सारणी में बदलाव:
- किसान एक्सप्रेस:
- पहले यह ट्रेन भिवानी जंक्शन पर शाम 4:30 बजे पहुंचती थी और 5 बजे रवाना होती थी। अब यह भिवानी सिटी पर 4:25 बजे पहुंचेगी और 4:30 बजे रवाना होगी।
- बठिंडा से लौटते समय यह ट्रेन सुबह 9:05 बजे भिवानी सिटी पहुंचेगी और 9:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
- दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस:
- यह ट्रेन पहले भिवानी जंक्शन पर रात 9:10 बजे पहुंचती थी और 9:35 बजे रवाना होती थी। अब यह भिवानी सिटी पर रात 9:00 बजे पहुंचेगी और 9:05 बजे रवाना होगी।
- दिल्ली जाते समय यह पहले भिवानी जंक्शन पर सुबह 6:05 बजे पहुंचती थी और 6:40 बजे रवाना होती थी। अब यह भिवानी सिटी पर सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी।
तीन महीने के ट्रायल पर निर्णय :
रेलवे ने यह बदलाव तीन महीने के ट्रायल के लिए किया है। यदि यात्रियों की प्रतिक्रिया और परिचालन स्थितियां अनुकूल रहीं तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। यह बदलाव यातायात संचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों का समय बचाने के लिए किया गया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन…







































