सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के अर्बन एस्टेट निवासी चेतन कुमार गर्ग रिटायर्ड चीफ मैनेजर, रीजनल ऑफिस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हिसार ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। चेतन गर्ग ने बताया कि उनका स्वयं का उद्देश्य एक नई पार्टी ‘भ्रष्टाचार उन्मूलन पार्टी’ बनाने का था जिसकी वे घोषणा भी कर चुके थे, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति से काम कर रही है जिसके चलते उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने जिस तरह से हमारे तंत्र में जड़ें जमा रखी हैं वह हमारे देश को खोखला करता जा रहा है और देश की प्रगति में बहुत बड़ी बाधा है। इसलिए भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाकर विदेशों की तरह पूरे तंत्र को पारदर्शी बनाने की जरूरत है।
भाजपा में भी उनका मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार उन्मूलन का रहेगा और पूरी निष्ठा से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग देंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।







































