सिटी बिग न्यूज | हिसार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है और दुर्भावनावश उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात युवा ब्राह्मण नेता संजीव कौशिक ने कही।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व हजम नहीं हो रहा है जिसके चलते मोहन लाल बडौली के खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है।
उन पर लगाए आरोपों में जिनके नाम शामिल हैं वे ही खुद मीडिया के सामने आकर इस मामले को झूठा बता चुके हैं जिसके बाद स्थिति साफ हो गई है कि यह मामला जानबूझ कर उछाला गया है।
संजीव कौशिक ने कहा कि हरियाणा का ब्राह्मण समाज मोहन लाल बडौली के साथ है और ऐसे लोगों की साजिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही हमारी भारतीय जनता पार्टी से भी मांग है कि वह इस मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही कोई फैसला ले।







































