सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव हरियाणा सहित देशभर में जारी हैं। हिसार जिले की 7 में से 6 विधानसभाओं में 15 मंडलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं। नारनौंद हलके में अभी चुनाव प्रक्रिया चल रही है।
चयन प्रक्रिया और जानकारी
मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, जिला प्रभारी जवाहर सैनी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारी सीमा त्रिखा और सह अधिकारी सुनीता दांगी, सरोज सिहाग और महामंत्री आशीष जोशी की देखरेख में मंडल स्तर पर चुनाव पूरे किए गए।
हिसार के 15 मंडलों में चुने गए मंडल अध्यक्ष:
- आदमपुर विधानसभा:
- आदमपुर मंडल: कृष्ण गर्ग
- बालसमंद मंडल: रमेश बैनीवाल
- उकलाना विधानसभा:
- अग्रोहा मंडल: मोहनलाल नंगथला
- पाबड़ा मंडल: मीना शर्मा
- हांसी विधानसभा:
- हांसी मंडल: तनुज खुराना
- उमरा मंडल: विजय देपल
- सोरखी मंडल: ओमपाल यादव
- अटल मंडल: श्याम खांडा
- बरवाला विधानसभा:
- बरवाला मंडल: मनोज संदूजा
- मिलगेट मंडल: बनवारी लाल
- सातरोड़ मंडल: मनोज मय्यड़
- हिसार विधानसभा:
- सिटी मंडल: दीपक अग्रवाल
- सब्जी मंडी मंडल: लोकेश असीजा
- अर्बन मंडल: संजय सैनी
- नलवा विधानसभा:
- आर्यनगर मंडल: भूपसिंह खिचड़
जिलाध्यक्ष का संदेश
जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।




































