🔹 चुनाव प्रभारियों की लिस्ट वायरल
🔹 कुलदीप समर्थकों ने उठाए सवाल
🔹 देवेंद्र बुड़िया ने बताया फर्जी
सिटी बिग न्यूज | हिसार
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मार्च 2024 से पहले चुनाव होने हैं और मौजूदा प्रधान देवेंद्र बुड़िया और कुलदीप बिश्नोई के बीच वर्चस्व की लड़ाई चरम पर है।
विवाद की जड़:
सोशल मीडिया पर चुनाव प्रभारियों की एक सूची वायरल हो रही है, जिसे मौजूदा प्रधान देवेंद्र बुड़िया ने फर्जी बताया। उन्होंने कहा, “इस सूची में महासभा की मोहर और हस्ताक्षर नहीं हैं।”
वहीं, कुलदीप समर्थकों ने इसे संत का अपमान बताते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महंत भगवान दास का इनकार:
वायरल सूची में महंत भगवान दास को मुख्य चुनाव अधिकारी बताया गया, लेकिन उन्होंने इससे अनजान होने की बात कही।
📅 11 दिसंबर 2024 को महंत भगवान दास को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। महासभा ने इसके लिए रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय को भी सूचना दी थी।
बुड़िया का बयान:
देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि एक सप्ताह में महंत भगवान दास और समाज के लोगों से सलाह लेकर नई सूची जारी की जाएगी।
कुलदीप समर्थकों के दावे:
कुलदीप समर्थकों का दावा है कि वायरल लिस्ट के बाद महंत भगवान दास ने इस्तीफा दे दिया, हालांकि महंत द्वारा ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया।
कुलदीप बिश्नोई की कमजोर होती पकड़:
पूर्व संरक्षक कुलदीप बिश्नोई और मौजूदा प्रधान देवेंद्र बुड़िया के बीच विवाद पुराना है।
📌 मुकाम धाम बैठक में कुलदीप को संरक्षक पद से हटाया गया था।
📌 रजिस्ट्रार सोसाइटी को 14 पदाधिकारियों ने शिकायत देकर कहा था कि यह हटाना नियमों के खिलाफ है।
📌 इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने खुद संरक्षक पद छोड़ने की घोषणा की और चुनाव करवाने के लिए कमेटी बनाई।




































