सिटी बिग न्यूज | नई दिल्ली
UGC ने फैकल्टी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के लिए नई ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत, हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (#HEIs) में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब NET क्वालिफिकेशन अनिवार्य नहीं होगा।
नई गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु:
1️⃣ NET की अनिवार्यता खत्म:
- बिना NET किए, सीधे Ph.D. वाले कैंडिडेट्स भी असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- कैंडिडेट्स को PG के अलावा अन्य विषयों से NET करने की आजादी मिलेगी।
2️⃣ VC पद के लिए बदलाव:
- वाइस चांसलर (#VC) बनने के लिए अब 10 साल का टीचिंग अनुभव अनिवार्य नहीं होगा।
- अपने क्षेत्र के 10 साल के वरिष्ठ अनुभव और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार VC बन सकते हैं।
- VC की नियुक्ति के लिए यूनिवर्सिटी चांसलर द्वारा गठित कमेटी निर्णय लेगी।
3️⃣ फीडबैक और सुझाव:
- ड्राफ्ट गाइडलाइंस UGC की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
- स्टेकहोल्डर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सुझाव लेने के बाद ये गाइडलाइंस 5 फरवरी के बाद लागू की जाएंगी।
UGC चेयरमैन एम. जगदीश कुमार का कहना है कि ये नियम मल्टी-सब्जेक्ट बैकग्राउंड से फैकल्टी चयन को आसान बनाएंगे और उच्च शिक्षा में अधिक फ्रीडम और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेंगे।







































