सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ठगी गई राशि को निकालने के लिए 10% कमीशन पर काम करते थे। इन्होंने क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करने के नाम पर ₹1.91 लाख की ठगी की थी।
आरोपियों की पहचान
- ज्ञानेंद्र प्रताप (लुधियाना निवासी)
- बृजेशपाल (द्वारका, दिल्ली निवासी)
पुलिस_जांच: एएसआई संदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि पहले ज्ञानेंद्र के अकाउंट में ट्रांसफर हुई, फिर उसने इसे बृजेशपाल के अकाउंट में भेजा। बृजेशपाल ने राशि एटीएम से निकालकर नकद तीसरे व्यक्ति को दी। बदले में दोनों आरोपियों ने 10% कमीशन लिया।
ठगी_का_तरिका:
1️⃣ खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कॉल किया।
2️⃣ क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करने का झांसा दिया।
3️⃣ इंडसइंड बैंक की ऐप पर लॉगिन करवा एक ऑप्शन क्लिक करवाया।
4️⃣ शिकायतकर्ता के अकाउंट से ₹99,618 और ₹91,486 कट गए।
साइबर_ठगी_से_सावधान रहें
- किसी भी अज्ञात कॉलर को बैंक की जानकारी न दें।
- संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस में शिकायत करें।




































