सिटी बिग न्यूज | हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार द्वारा घोषित एमएससी मैथमेटिक्स के परीक्षा परिणामों में ओडीएम महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की छात्रा हिमानी सुपुत्री श्रवण कुमार 2376 अंक लेकर व चाहत सुपुत्री चिमन लाल ने 2164 विश्वविद्यालय में क्रमश: प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब भी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी होता है तो हमेशा ओडीएम महाविद्यालय के विद्यार्थी उच्च स्थानों पर रहते हैं।
इस बार अभी तक एमएससी मैथमेटिक्स के अलावा एम एस सी केमिस्ट्री में शीतल 2309 अंक से विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रही वहीं प्रीति दूहन 708 अंक से चौथे समेस्टर में प्रथम रही। एम कॉम में छात्रा रवीना 83 प्रतिशत अंक से प्रथम रही वहीं दिव्या 82.1 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही। एम एस सी कंप्यूटर साइंस में छात्रा सुषमा 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रही।
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अनुशासन को जाता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं कि मेहनत और परिणामों को देखते हुए महाविद्यालय में पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय में एक्सीलेंस सेंटर चलाया जा रहा हैं।
महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थीयों को निशुल्क इंटर्नशिप प्रोग्राम में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब एप्लीकेशन, मोबइल एप्लीकेशन के अलावा विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में उच्च स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी व मेहनती शिक्षकों की एक टीम है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश से पहले यहाँ की काउसलिंग टीम से अपने कोर्स की पूरी जानकारी ले सकते हैं और वे महाविद्यालय में लैब लाइब्रेरी व क्लासरूम देख कर प्रवेश लें।
यहां स्नातक के बी.ए., बी. कॉम., बी. एस. सी. लाइफ साइंस, बी. एस. सी. फिजिकल साइंस, बी. एस. सी., कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोतर में एम. एस. सी., केमेस्ट्री, एम. एस. सी. फिजिक्स, एम. एस. सी. मैथमेटिक्स, एम. कॉम, एम ए. हिस्ट्री व एम. ए. पॉलिटिकल साइंस के कोर्स उपलब्ध हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार ने भी छात्राओं को बधाई दी, और कहा कि महाविद्यालय शानदार परीक्षा परिणाम की वजह से विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है। उन्होंने कहा कि हिसार, सिवानी व आसपास के गांव से महाविद्यालय की बस सुविधा के साथ-साथ हरियाणा रोडवेज की फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है।







































