सिटी बिग न्यूज | हिसार
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पूनिया तथा नारनौंद के हलका अध्यक्ष रमेश खानपुर ने आज गांव चौटाला स्थित श्री साहब राम स्टेडियम में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओ. पी. चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर किसान सेल से श्रीपाल खेड़ी ने भी श्री चौटाला को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनेलो नेताओं ने कहा चौ. औमप्रकाश चौटाला का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। श्री चौटाला ने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा करने में लगा दिया और अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने प्रदेश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।
अंतिम सांस तक उनके दिल में हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए चिंता थी। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका गहरा लगाव था और वे अपने हर कार्यकर्ता को निजी तौर पर जानते थे। उनका पूरा जीवन एक प्रेरणा एवं मिसाल है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
हम महान आत्मा को हृदय से नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।







































