सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
21 दिसंबर को राज्य में एक दिन का अवकाश रहेगा, और इसी दिन श्री चौटाला का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया जाएगा।








































