सिटी बिग न्यूज | हिसार
‘जागो मानव बनो इंसान संस्था’ के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने रामपुरा मोहल्ला में अपने निवास स्थान मां गंगा देवी हिंदुस्तानी जनसेवा मिशन कार्यालय में काकोरी कांड के शहीदों को याद किया।
इस अवसर पर राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि हमें यह आजादी यूं ही नहीं मिली इसे पाने में अनेक बलिदानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। काकोरी में अंग्रजों की ट्रेन को लूटने के कारण राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेंद्र मठ लाहिड़ी को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी।
मां भारती के इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था और देश में क्रांति की एक नई ज्वाला भडक़ाई थी।
उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के दिखाए देश प्रेम व देश सेवा के मार्ग के पर चलते हुए भारत की उन्नति में अपना हर संभव योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मोहल्ले के अनेक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष युवा बच्चे भी मौजूद थे जिन्होंने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।







































