सिटी बिग न्यूज | हिसार
सिरसा रोड स्थित होटल गोल्डी के संचालक भूपेंद्र सिंह गोल्डी ने ओशो ध्यान उपवन के संचालक संजय व रेणुका द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि आश्रम के संचालक आश्रम की आड़ लेकर उन्हें बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने मीडिया के सभी साथियों से मौके पर आकर स्थिति को देखने का निमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के प्लॉट पर कोई कब्जा नहीं किया है जिस प्लॉट में वे सफाई की बात कर रहे हैं उस प्लॉट का विवाद कोर्ट में चल रहा है जिसमें बड़ी-बड़ी कंटीली झाडिय़ां और खरतरवार आदि उगी हुई थी जिसकी वजह से वहां पर जहरीले जानवर पनप रहे थे।
इसके साथ ही मिट्टी को ऊपर दीवार के साथ लगाया गया है। उसी को लेकर उक्त आश्रम संचालकों ने पुलिस तक को इसकी शिकायत दे दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी जब उन्होंने पूरी स्थिति बताई तो वे सही बात जानकर वापिस चले गए।
आश्रम के संचालक संजय और रेणुका आश्रम की आड़ में जो भी झूठ-सच बोलते हैं वह सुन ली जाती है जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और होती है। इन लोगों द्वारा पिस्तौल दिखाकर डराने, धमकाने व जान से मारने की धमकी के आरोप भी बेबुनियाद हैं।
भूपेन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा कि आश्रम संचालकों ने केवल अपने पक्ष की बात को रखा है यदि मौके पर आकर देखें तो सारी स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन सही और कौन गलत।







































