📍 ब्रिस्बेन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही #बॉर्डरगावस्करट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। ब्रिस्बेन के #दगाबा मैदान पर बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन केवल 25 ओवर का खेल हो सका।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया. ब्रिस्बेन के गाबा में आज (18 दिसंबर) मैच का आखिरी और पांचवां दिन था. मैच पहले खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण रोका गया. इसके बाद इस मुकाबले को दोनों कप्तानों की रजामंदी से ड्रॉ करने का फैसला किया गया. जब मैच रुका तो यशस्वी जायसवाल (4) और केएल राहुल (4) क्रीज पर थे. वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 8/0 का स्कोर बना लिया था. ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया, उन्होंने पहली पारी में शानदार 151 रन जड़े थे. 5 मौचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग-डे टेस्ट) से मेलबर्न में खेला जाएगा।
🔹 275 रनों का टारगेट: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 275 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 8 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर नाबाद रहे।
🔹 भारतीय गेंदबाजों का जलवा: इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 89 रनों पर 7 विकेट गिरा दिए थे। कप्तान पैट कमिंस ने इसके बाद पारी घोषित कर दी।
🔹 पहली पारी का स्कोर: भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। कंगारुओं को 185 रनों की बढ़त मिली थी।
ड्रॉ के बाद सीरीज:
इस ड्रॉ के बाद 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
- भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता।
- ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से अपने नाम किया।
- चौथा टेस्ट #मेलबर्न के #एमसीजी मैदान पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
🇮🇳 भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।







































