सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के आजाद नगर थाना पुलिस ने 2 सितंबर की सुबह दिल्ली अस्पताल के पास गाड़ी छीनने और मारपीट के मामले में तीसरे आरोपी मंजीत उर्फ काला (मुजादपुर, हांसी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
वारदात की पूरी घटना
अलसुबह दिल्ली अस्पताल, हिसार के पास ठेकेदार जोरा सिंह (बनभौरी निवासी) और उसके साथियों पर हमला किया गया।मंजीत उर्फ काला, सुमित उर्फ छोटू और मनीष ने मिलकर पीड़ितों से गाड़ी छीन ली और मारपीट की। आजाद नगर थाना हिसार में जोरा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने पहले ही सुमित उर्फ छोटू और मनीष को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में छीनी गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। तीसरे आरोपी मंजीत उर्फ काला से अब गहन पूछताछ की जाएगी।




































