सिटी बिग न्यूज | आदमपुर
हिसार के आदमपुर क्षेत्र में एक महिला पड़ोस जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत का विवरण:
गांव सीसवाल निवासी शैलेन्द्र ने आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी 7 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे घर पर थी। उसने पड़ोस के घर जाने की बात कही और घर से निकल गई।
परिजनों ने की तलाश:
काफी समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के बीच भी तलाश की, लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







































