सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के राजली गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय सूरजभान की मौत हो गई। घटना तब हुई जब बुलेट बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने बताया कि सूरजभान परिवार का इकलौता सहारा था। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सूरजभान शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है। रविवार शाम वह किसी काम से घिराय गांव जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ।
परिजन घायल सूरजभान को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बरवाला थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले में इत्फ़ाकिया कार्रवाई की।







































