सिटी बिग न्यूज | हिसार
डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन हिसार के तत्वाधान में दो दिवसीय अंडर-17 जूनियर(बॉयज ) फुटबाल चैंपियनशिप का जिला स्तरीय आयोजन जाट कॉलेज हिसार के फुटबाल ग्राउंड पर 8 व 9 दिसंबर 2024 रविवार व सोमवार को किया जायेगा।
संघ के अध्यक्ष महावीर गोयल डाटा व सचिव संदीप सिंह ने उक्त जानकारी सयुंक्त रूप से बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल जिला हिसार के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 01 जनवरी 2008 के बाद की होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी गांव, शहर, क्लब या स्कूल की टीम भाग ले सकती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड की कॉपी भी साथ लेकर आएं। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नॉक आउट प्रणाली पर खेले जायेंगे व विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को 7 दिसंबर शनिवार तक अपनी एंट्री प्रतियोगिता के कॉम्पीटिशन डायरेक्टर प्रवीण राजोरिया 9896544900 को कन्फर्म करनी होगी।







































