सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार में एयरपोर्ट रोड पर एक सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा घायल हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही स्कूटी ट्रॉली से टकरा गई। स्कूटी सवार छात्रा सिया NCC परेड के लिए जा रही थी।
घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सिया के पिता ने बताया कि वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। हादसे में सिया के माथे और पैर पर चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।







































