सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (नियमित) वार्षिक परीक्षा मार्च 2025 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी है। अब 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन किया जा सकता है।
विलंब शुल्क के साथ आवेदन
- 6 से 9 दिसंबर: ₹300 विलंब शुल्क
- 10 से 15 दिसंबर: ₹1000 विलंब शुल्क
आवेदन प्रक्रिया
विद्यालय, गुरुकुल, और विद्यापीठ शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
- स्कूल के मुखिया आवेदन करते समय छात्रों के विवरण को स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार सही जांचें।
- परीक्षा के दौरान फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियां ठीक नहीं की जाएंगी।
- तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क करें।







































