सिटी बिग न्यूज | हिसार
ग्रीनट्री ग्लोबल व दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा आयोजित डीएसएम लॉन्च सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, बिजली क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न डिमांड साइड मैनेजमेंट (डीएसएम) योजनाओं और सौर ऊर्जा कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
यह कार्यक्रम ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), बिजली मंत्रालय के ‘डिस्कॉम की क्षमता निर्माण के अंतर्गत डीएसएम उपाय का कार्यान्वयन’ प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऊर्जा-कुशल उपकरणों के उपयोग और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करना था। ग्रीनट्री ग्लोबल ने कार्यक्रम परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में विपिन गुप्ता, निदेशक-संचालन, विनीता सिंह, निदेशक-परियोजना, अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता वाणिज्यिक, एम.ए. अली. महाप्रबंधक, आरईसी व सुभाष तंवर, परियोजना प्रबंधक, हरेडा उपस्थित रहे।
एस. के. सिंह ने कार्यक्रम के महत्व और सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ पर प्रकाश डाला, जिसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में भारी बचत का लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही डॉ. सी एस आजाद ऊर्जा विशेषज्ञ, ग्रीनट्री ग्लोबल ने उपभोक्ताओं को ऊर्जा-कुशल उपकरणों जैसे बीएलडीसी पंखे और ऊर्जा-कुशल एसी के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, जो उनके बिजली बिलों को कम करने और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
ग्रीनट्री ग्लोबल ने डीएचबीवीएन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम के लिए कार्य योजना तैयार की है और यह सुनिश्चित किया है कि योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे।
इस अवसर पर एस. के. सिंह, नरेश कक्कड, गुरु दत्त, के.डी. बंसल, डीएचबीवीएन, सौर विक्रेता, उपभोक्ता व सहित 100 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और योजनाओं के बारे में उत्सुकता दिखाई।
ग्रीनट्री ग्लोबल ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) और डीएचबीवीएन के सहयोग से इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन में लगातार योगदान दिया है। यह कार्यक्रम हरियाणा के बिजली क्षेत्र में स्थिरता और ऊर्जा दक्षता को एक नई दिशा देगा।







































