सिटी बिग न्यूज | बरवाला
हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव जेवरा से 25 वर्षीय युवती बिना बताए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक अमित पर भगाने का आरोप लगाया है।
युवती के परिजनों ने बताया कि वह 24 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती का हुलिया बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी ऊंचाई 5.2 फीट, रंग गोरा, चेहरा गोल है, और उसने नीला सूट व काला शॉल पहना हुआ था।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि युवती का गांव के एक युवक अमित से फोन पर संपर्क था, और उन्हें शक है कि वह इस मामले में शामिल हो सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश जारी है।







































