सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ तो वह वार्ड 13 से अवश्य पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विचार विमर्श करने के बाद तय किया है कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही पार्षद पद की दावेदारी पेश की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के आशीर्वाद से वे चुनाव मैदान में उतरते हैं तो निश्चित तौर पर समाज की 36 बिरादरी के सहयोग से वे जीत दर्ज करेंगे।
सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि राज्य की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है और आगामी निकाय चुनावों में भी भाजपा की भारी बहुमत से जीत होगी। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी समय से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि उनका ध्येय वार्ड 13 की समस्याओं का निवारण और अपने क्षेत्र का विकास करवाना रहेगा।







































