सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की तरफ से बाल संस्कार व सहायता शिविर लगाया गया। यहां सेंट्रल जेल में स्थित बच्चों का प्राइमरी स्कूल है जहां सब अत्यंत गरीब बच्चे (झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले) पढ़ते हैं।
शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुडाकिया ने बताया कि इन बच्चों को शाखा द्वारा 100 शर्ट,200 कॉपी, 100 पेंसिल, 100 टोपियाँ, 100 जुराबें व 100 स्वेटर, 100 जैकेट व खाने पीने का सामान दिया गया। उन्होंने बताया कि शाखा की तरफ़ से इस स्कूल को समय समय पर सहायता दी जा रही है। छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर कविता सुनाई व देश भक्ति के गीतों पर नृत्य किया।
स्कूल के प्राचार्य विजय बालियान ने वहाँ पहुँचे शाखा सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुडाकिया कोषाध्यक्ष, अजय सिंगला, पवन सिंगला, विमल मंगल, सुमित मित्तल, अशोक तिलकधारी, हरिओम अग्रवाल, खुशी राम गोयल, रेनू मंगल, शशि बुड़ाकिया, पूजा मित्तल, अनीता मंगल,मधु गर्ग,सुमन अग्रवाल, स्कूल के अध्यापकगण व अन्य कई शाखा सदस्य मौजूद रहे।







































