सिटी बिग न्यूज | उकलाना
उकलाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संघ ने पिछले नौ वर्षों से लंबित 134ए के 700 करोड़ रुपये और चिराग योजना के तहत सत्र 2024-25 की राशि जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सितंबर 2022 में दूसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला था, लेकिन अब तक कोई पैसा जारी नहीं हुआ है।
मुख्य मांगें:
- 134ए का बकाया: 2015-16 से 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए फीस निर्धारित नहीं की गई।
- चिराग योजना: 2024-25 के दाखिले पूरे होने के बावजूद 8 महीने बाद भी राशि लंबित।
- स्कूलों का बकाया भुगतान: स्कूल 2015-16 से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, फिर भी बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ।
सीएम और शिक्षा मंत्री से गुहार
संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द फीस और राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पैसा जारी न होने से निजी स्कूलों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।







































