सिटी बिग न्यूज | हिसार
वार्ड नंबर 9 बरवाला निवासी गुरुनाम सिंह ने आज एसपी हिसार को एक शिकायत देकर झूठे केस में से नाम निकलवाने की एवज में एएसआई द्वारा रिश्वत के तौर पर लिए 80 हजार रुपये उसे वापिस दिलवाने की गुहार लगाई।
एसपी को दी शिकायत में गुरुनाम सिंह ने आरोप लगाया कि एएसआई विनोद गोयत हाल अनाज मण्डी चौकी हिसार ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा नं0 1190/2021 थाना सदर हिसार में जरनेटर चोरी के मामले में नाम निकालने के लिए 80 हजार रिश्वत के रूप में लिए थे। झूठे मुकदमे में से नाम हटाने को लेकर ली गई रिश्वत के पैसे जब उन्होंने एएसआई से वापिस मांगे तो उन्होंने कहा कि मेरी इलेक्शन ड्यूटी लगी हुई उसके बाद दे दूंगा।
गुरुनाम सिंह ने बताया कि उक्त एएसआई से उन्होंने कल फोन बात की तो एएसआई ने कहां कि मैं कोर्ट में हूं कल पैसे दे दूंगा मेरी शिकायत कहीं मत करना लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई फोन नहीं उठाया और मेरे फोन को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया मैंने दूसरे नम्बर से कॉल नहीं किया मैंने व्हाट्सएप पर कॉल करने की कोशिश की तो वह भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। गुरनाम सिंह ने एसपी के समक्ष गुहार लगाई गई कि उक्त एएसआई से उनके पैसे दिलवाकर कानूनी कार्यवाही की जाए।







































