हिसार | 16 नवंबर 2024
सतगुुरु प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जगतगुरु आचार्य श्री गरीबदास महाराज की वाणी का 30वां अखंड पाठ कबीर सत्संग भवन महाबीर कालोनी गली नं. 35 महात्मा ज्योतिबा फूले मार्ग में हुआ।
पाठ प्रकाश के साथ आरम्भ हुए पाठ में मध्य का भोग व सायंकाल संध्या आरती व सत्संग प्रवचन हुआ। तत्पश्चात् 15 नवंबर को अखंड पाठ की पूर्णाहूति भोग हुआ। इसके साथ ही प्रवचन, सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया।
सत्संग में ‘कबहुं न होवै मैला रामधन शबद की महिमा का बखान करते हुए संत शिवदास ने बताया कि चेतन होकर तथा बुद्धिमान बनते हुए हमें जड़ को नहीं पूजना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सांस में प्रभु का नाम लेने से ही भवसागर से पार उतारना संभव है। कबीर सत्संग भवन के संस्थापक एवं संचालक संत शिवदास ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक धर्म प्रेमियों ने सत्संग, प्रवचन व गरीबदास जी महाराज की वाणी का लाभ उठाया।
उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में समस्त संगत का सहयोग रहा।







































