सिटी बिग न्यूज
भिवानी जिले के बहल में हसान गांव के पास राजस्थान के व्यापारियों के साथ पिकअप गाड़ी सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और उनसे पैसे व मोबाइल फोन छीन लिए। सूचना मिलने पर डायल 112 ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गाड़ी और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें judicial custody में भेज दिया गया।
पुलिस को दी गई शिकायत में जिला झुंझुनू तहसील चिड़ावा के गांव पदमपुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह 2 अगस्त को गांव सापर निवासी संदीप के साथ दो पिकअप गाड़ियों में लकड़ियां भरकर तोशाम में बेचने के लिए जा रहे थे। एक गाड़ी को मैंने चलाया, जबकि दूसरी गाड़ी संदीप चला रहा था।
जब वे हसान गांव के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने हमें ओवरटेक किया और अपनी गाड़ी आगे लगाकर हमारी गाड़ियों को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही पिकअप गाड़ी से तीन लोग उतरे और हमें धमकाना शुरू कर दिया। उन लोगों ने कहा कि तुम ये लकड़ियां गलत तरीके से ला रहे हो।
इनमें से एक ने RTO का डर दिखाकर मेरी जेब से ₹1500, हमारे मोबाइल्स और गाड़ी की चाबियां छीन लीं। उन्होंने हमारे साथ मारपीट की और ₹80,000 की मांग की। हम डर के मारे वहां से भाग गए। आरोपी हमारी गाड़ियों को स्टार्ट कर भगा ले गए।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी बुसान की तरफ से आते दिखाई दिए, तो पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें गाड़ी सहित पकड़ लिया। जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



































