सिटी बिग न्यूज
हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त एक क्लर्क को ऑफिस टाइम के बाद एक महिला के साथ पकड़े जाने पर नोटिस जारी किया गया है। यह घटना पिछले सप्ताह की है जब जीजेयू में तैनात सुरक्षाकर्मी ने रात को करीब एक बजे उक्त क्लर्क को अपने ऑफिस में एक महिला के साथ देखा।
सुरक्षाकर्मी ने तत्काल मामले की जानकारी जीजयू प्रशासन और चीफ सिक्योरिटी गार्ड को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीजयू प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक कमेटी का गठन किया। कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। आरोपी क्लर्क इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग में कार्यरत था।
घटना के बाद, आरोपी का ट्रांसफर प्रॉक्टर ऑफिस में कर दिया गया और उसे 25 जुलाई को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में आरोपी को नोटिस दिए जाने की पुष्टि करते हुए जीजेयू के कुलपति प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि मामले में आरोपी को नोटिस दिया गया है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। इस घटना के सामने आने के बाद से कैंपस में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की है, जिससे कैंपस में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए तत्पर है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।




































