बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी पिछले कुछ वक्त से ऐसे अभिनेता के रूप में चर्चा में नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से अधिक अपने परिवारिक कारणों के कारण चर्चाएं बटोरी है. केएल राहुल के साथ कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने अपनी लड़की की शादी बेहद धूमधाम से करवाई और इन दोनों की शादी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां पधारी. अपनी बेटी की शादी करने के पश्चात अब सुनील शेट्टी बहुत ही जल्दी अपने लड़के की शादी भी करवाने वाले हैं. अभी-अभी सुनील शेट्टी की होने वाली पुत्र वधू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आई है.
सुनील शेट्टी की होने वाली पुत्रवधू बेहद ही खूबसूरत

बॉलीवुड के महान अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी होने वाली पुत्रवधू के कारण चर्चाओं में आए हुए हैं. हाल फिलहाल में सुनील शेट्टी की पुत्रवधू के रूप में जिसका नाम सामने निकल कर आ रहा है वह तानिया श्रॉफ है. यह खूबसूरती की मिसाल अथिया शेट्टी और राहुल के विवाह में भी नजर आई थी. जहां पर सभी की नजर उन पर टिकी ही रह गई थी. सभी का सवाल यह था कि शादी में नजर आ रही है खूबसूरत हसीना आखिर कौन है. तानिया श्रॉफ आने वाले समय में सुनील शेट्टी की पुत्रवधू के रूप में नजर आ सकती है.
तनया श्रॉफ है सुनील शेट्टी के बेटे की प्रेमिका

सुनील शेट्टी अपनी लड़की के विवाह के बाद अब अपने लड़के के विवाह की तैयारियों में जुट गए हैं. पिछले 4 सालों से सुनील शेट्टी के लड़के अहान शेट्टी तान्या श्रॉफ के कारण चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. लोगों के द्वारा इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. सुनील शेट्टी की लड़की की शादी में भी देखा गया और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की. लोगों ने यह भी कहा कि इन दोनों की जोड़ी बहुत ही शानदार है. और वाक्य में ही तान्या इतनी खूबसूरत है कि लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते.







































