सिटी बिग न्यूज | हिसार
जागो मानव-बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 13 दिसंबर 2024 को उन्होंने सी.एम. विंडो, एसपी ऑफिस हिसार तथा सेशन जज हिसार को पत्र सौंपकर अपने पिता सुभाषचन्द्र गुप्ता कोयले वाले, भाइयों जितेन्द्र गुप्ता आईटीओ फरीदाबाद, परविन्द्र गुप्ता व पिता के मौसेरे भाई अशोक कुमार तथा उनके ड्राइवर रामचंद्र व नौकर जयपाल तथा इनके गैंग के अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग व अपनी जान-माल की रक्षा करने की प्रार्थना की है।
इसके साथ ही उन्होंने पत्र की एक-एक प्रति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग दिल्ली व हरियाणा, डीजीपी, मुख्यमंत्री हरियाणा आदि को भेजकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई व पत्र ई-मेल पर भी उन्होंने पत्र भेजा है। उन्होंने बेहद दुखी मन से कहा कि इस तरह घुट-घुट कर उपरोक्त अपराधियों द्वारा भय और जुल्म व धमकियों, हमलों, षडय़ंत्रों से जान जाने की बजाय सरकार उन्हें इच्छा मृत्यु की मंजूरी दे।
राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि वे 44 वर्षों से हिसार तथा 35 वर्षों से रामपुरा मोहल्ला हिसार में 455 नंबर रामपुरा मोहल्ला के अपने मकान में रहते हुए समाजहित, देशहित, पीडि़तों की मदद, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, शासन-प्रशासन व नेताओं के समक्ष जनहित की मांगें लोगों के हित में उठाते हैं। उनकी सेवाओं के बारे में नेता, सीआईडी व प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर के सभी लोगों को पता है। वे पिछले 13 वर्ष से तिरंगा रोजाना हाथ में लिए हुए हैं।
राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि 2022 में अपनी माता गंगा देवी के बीमार होने पर उक्त लोगों ने उनकी माता को मानसिक, शारीरिक प्रताडऩा देकर, षडय़ंत्र रचकर उनकी मौत के भागीदार बने। वहीं मुझे लगातार धमकी, हमले, पीछा करना, जान से मारने की कोशिश करवाने, मेरे खाने-पीने की चीजों में जहरीली वस्तुएं मिलवाकर मुझे मरवाने के प्रयास और षडय़ंत्र जारी हैं।
मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है इन लोगों के काले कारनामे हिसार की अदालतों में रिकॉर्ड में मौजूद हैं जिसमें राजेश-जितेन्द्र केस में इनके दो साथियों को धोखाधड़ी के मामले में सजा भी हुई ये किसी तरह बच गए। केसों में मेरी, मेरी माता जी व अन्य लोगों की गवाहियां रोंगटे खड़े करने वाले प्रमाण मौजूद हैं।
मेरे व मेरी माता जी के साथ किए जुल्मों के प्रमाण हिसार व आसपास के लोगों को पता है इन्होंने भू माफिया व अपराधी लोगों व कुछ पुलिस कर्मचारियों से सांठ-गांठ के चलते इनका कुछ न बिगडऩे से इनके हौंसले बुलंद हैं और ये अपने साथियों से मेरी लगातार रेकी व पीछा करवाते हैं। मैं जहां भी जाता हूं वहां सुरक्षित नहीं हूं।
उक्त लोग मेरी जान कभी किसी दूसरे के माध्यम से ले जा सकते हैं। मैं शहर से बाहर कहीं कोर्ट आदि कोई भी काम जाने से डरता हूं क्योंकि मेरे साथ पहले भी कई हादसे हुए जिनमें प्रभु कृपा से बचा हूं।
हिन्दुस्तानी ने बताया कि गत दिवस भी सब्जी मंडी साइड में कुछ लोगों द्वारा मेरा पीछा किया गया व धमकी मिली। मैं देश प्रेमी किसी तरह से सुरक्षित नहीं जिसने आम जनता को इंसाफ दिलाने के लिए अपने जीवन के कीमती 35 साल देश को दिए।
मुझे कहीं भी आने-जाने में कोई हादसा होता है उपरोक्त अपराधी व इनके साथी जिम्मेवार होंगे व शासन-प्रशासन जिम्मेवार होगा क्योंकि इनके बदनाम काले कारनामों से इन पर कभी कोई कार्यवाही ना होने से इनके हौंसले बुलंद हैं।
मैं मानवता की सेवा में जीना चाहता हूं परंतु इनके द्वारा मारे जाने की बजाय शासन-प्रशासन खुद मुझे इच्छा मृत्यु प्रदान करे। पूरे मामले की जांच होगी तो इनके रिकॉर्ड व षडय़ंत्र सामने आ जाएंगे।
राजेश हिन्दुस्तानी ने हिसार वासियों व देश के संगठनों से मार्मिक अपील की कि वे सबसे प्रार्थना करते हैं कि यदि उन्हें कुछ भी होता है या मुझे मार दिया जाता है तो लोग इसकी सीबीआई व निष्पक्ष जांच करवाए तथा मेरे पिता व भाइयों व अपराधिक मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें सख्त सजा दिलवाएं।







































