सिटी बिग न्यूज | हिसार
रेखा शर्मा के निर्विविरोध रूप से हरियाणा राज्य से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर युवा ब्राह्मण नेता संजीव कौशिक ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने रेखा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया जिसने राज्यसभा की सीट ब्राह्मण समुदाय को दी।
रेखा शर्मा को राज्यसभा सांसद चुने जाने से समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ब्राह्मण समाज को प्रदेश में पर्याप्त मान-सम्मान दिया जा रहा है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी ब्राह्मण समाज के मोहन लाल बड़ौली को दी गई है तथा अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री एवं गौरव गौतम को राज्य मंत्री बनाया गया है।
वहीं विस सीटों के बंटवारे में भी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सर्वसमाज को साथ लेकर चल रही है और देश व प्रदेश में अच्छा शासन चला रही है। संजीव कौशिक ने रेखा शर्मा के निर्विरोध चुने जाने पर 36 बिरादरी का धन्यवाद व्यक्त किया।




































