सिटी बिग न्यूज | हिसार
विक्रम सम्वत 2081 मार्ग शुक्ल एकादशी (मोक्षदा एकादशी) गीता जयन्ती के अवसर पर प्राचीन सिद्ध स्थान श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर, नागोरी गेट, हिसार में मोक्ष दायिनी श्रीमद् भगवत गीता जी का सामुहिक पाठ बहुत उत्साह सहित भव्य रूप से किया गया।
इसके उपरांत मंदिर में भजन कीर्तन भी हुआ। श्री मद्भगवत गीता पाठ के उपरांत प्रशाद वितरित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि गीता पाठ श्री रामायण प्रचारिणी सभा व गीता प्रचारिणी सभा द्वारा किया गया जिसके सभी सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गीता पाठ का लाभ उठाया।




































