सिटी बिग न्यूज | हिसार
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डी एन सैनी के चाचा मोहन लाल सैनी व भाई प्रेम प्रकाश सैनी का निधन हो गया है। मोहन लाल सैनी का 27 नवम्बर को देहांत हो गया था, उनकी अंतिम यात्रा के दौरान गाय घुस आई थी, जिसकी टक्कर से डीएन सैनी के भाई प्रेम प्रकाश सैनी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।
उन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रेम प्रकाश सैनी का 28 नवम्बर को अंतिम संस्कार किया गया। शोक बैठक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक राजीव नगर गली नं. 3 स्थित उनके निवास पर होगी।







































