सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के CM नायब सैनी ने #महाराजा_अग्रसेन_मेडिकल_कॉलेज, हिसार में सभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को अब सरकारी गाड़ी दी जाएगी। यह गाड़ी डॉक्टर को #घर_से_अस्पताल और फिर #अस्पताल_से_घर छोड़ेगी।
सीएम ने कहा कि डॉक्टरों को अपनी गाड़ी से आने-जाने की समस्या होती थी, जिससे परिवार भी चिंतित रहता था। इस सुविधा से डॉक्टर बिना किसी परेशानी के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। साथ ही, उन्होंने डॉक्टरों को #मरीजों_से_अच्छे_से_व्यवहार करने की नसीहत भी दी। CM ने कहा कि मरीज की #आधी_बीमारी डॉक्टर के #अच्छे_व्यवहार से ही ठीक हो जाती है।
मुख्य घोषणाएं:
- सरकारी गाड़ी: इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने वाले डॉक्टरों को सरकारी गाड़ी दी जाएगी।
- कैंसर अस्पताल: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी दी गई है।
- खेल परिसर और हॉस्टल: हिसार के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में सावित्री जिंदल खेल परिसर और सीता राम जिंदल गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया गया।
#उपस्थित_रहे:
👉 PWD मंत्री रणबीर गंगवा
👉 पूर्व सांसद डीपी वत्स
👉 विधायक सावित्री जिंदल
👉 भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया
सीएम ने यह भी कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सेवा में नंबर-1 है। यहां आने वाले हर मरीज की समर्पित सेवा की जाती है।







































