सिटी बिग न्यूज | हिसार
गऊ संरक्षण एवं सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गऊ सेवक मोनू कांगड़ा और राष्ट्रीय प्रभारी गऊ सेवक समित कुमार की अध्यक्षता में सैकड़ों युवा गऊ भक्तों ने एकत्रित होकर गऊ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने के लिए फव्वारा चौक हिसार से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला और हिसार उपायुक्त को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
मोनू कांगड़ा और सुमित कुमार ने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले माननीय नरेंद्र मोदी जी ने अपने घोषणापत्र में गऊ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने का वायदा किया था परंतु दस साल से ऊपर समय होने के बाद भी दर्जा दिया नहीं गया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री ने 370 धारा को हटाने का कार्य किया, जिस प्रकार 3 तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने का कार्य किया इसी प्रकार माननीय प्रधानमंत्री गऊ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर 130 करोड़ सनातनियों की आस्था पूरी करने का कार्य करें।
मोनू कांगड़ा और सुमित कुमार ने कहा कि गौ संरक्षण एवं सेवा संघ का विश्व हिन्दू परिषद या उनके किसी पदाधिकारी या किसी और संगठन से कोई तालुक नहीं है, यह एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका कार्य गऊ माता की सेवा करना, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ के भाग लेने का है।
इस अवसर पर राजेश नेहरा, रवीश, कपिल, परमजीत, दीनू, मोनू विकास, मोनू, साहिल , मनीष, कृष्ण, अरुण साहित सैकड़ों युवा गऊ भक्त शामिल रहे।







































