हिसार में हांसी उपमंडल के गांव सुल्तानपुर में बुधवार सुबह पानी में एक युवक का शव मिलने से पुरे गांव में सनसनी फैल गई। राह से गुजरते वक्त लोगो ने शव को देखकर तुरंत पुलिस खबर दी। थोड़ी देर बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई ,ताकि घटना की अच्छे से जाँच हो सके।
पहचान चार-पांच दिन से लापता युवक के रूप में हुई
सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक की पहचान बास थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से गायब था। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
बास थाना पुलिस के अनुसार मृतक बिहार का रहने वाला था
बास थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि शव दिलखुश नाम के युवक का है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ बास क्षेत्र में खेती मजदूरी कर रहा था और चार-पांच दिन से घर से लापता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
शव अस्पताल भेजा गया, मृत्यु के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा।




































