हिसार जिले के हांसी के एक युवक को ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनांसा का झांसा दिया। एक युवक से 3.13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और जाँच शुरू कर दी।
मुनाफे के लालच में आया युवक
हांसी निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 से 19 अप्रैल 2025 के बीच उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा पैसों का लालच दिया गया। विश्वास दिलाने के बाद आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में । १३ लाख रुपए डलवाए। कुछ दिन बाद जब न तो मुनाफा मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो सका, तब निखिल को फ्रॉड का पता चला।
साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ फ्रॉड की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने “हाई रिटर्न इन्वेस्टमेंट स्कीम” का नाम लेकर रकम हड़पी है।
फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान।
एसपी अमित यशवर्धन के निर्देश पर हांसी पुलिस लगातार ऑनलाइन फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस टीम नागरिकों को अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड न करने, ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करने और “कम निवेश में ज्यादा मुनाफे” के लालच से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रही है।
पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट की अपील शै और हेल्पलसर हा वेबसाट भी जारी किये है।
पुलिस ने नागरिकों से निवेदन किया है कि यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि समय पर दी गई जानकारी से कई बार पीड़ित की राशि वापस कराना संभव होता है




































