सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए फ्लाइट्स का किराया घोषित हो गया है। हिसार से अयोध्या का टिकट 3,393 रुपए और वापसी का 3,730 रुपए रखा गया है, जबकि हिसार-दिल्ली रूट का किराया 1,300 रुपए तय किया गया है। यात्री 15 किलो तक का सामान मुफ्त ले जा सकेंगे, अधिक वजन पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
पीएम मोदी की हरी झंडी
14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेवा हफ्ते में दो दिन (शुक्रवार और रविवार) संचालित होगी। फ्लाइट शुरू होने से यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगा, साथ ही खर्च भी पहले से तीन गुना कम होगा।
70 सीटर ATR विमान के टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम 8:30 बजे शुरू हुई और मात्र 2 घंटे में ही 10:30 तक सभी टिकटें बिक गईं। अब 18 अप्रैल के लिए बुकिंग एलायंस एयर की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
फ्लाइट_शेड्यूल
हिसार से अयोध्या की फ्लाइट सुबह 10:40 बजे उड़ान भरेगी और 12:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी। विमान पहले दिल्ली से हिसार आएगा। जल्द ही जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
सुरक्षा और सुविधाएं
एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF के पास होगी, हालांकि फिलहाल हरियाणा पुलिस के 300 जवान तैनात हैं। नाइट लैंडिंग सुविधा न होने के कारण, शाम 6:30 बजे के बाद कोई फ्लाइट संचालित नहीं होगी।
28 मार्च को हिसार एयरपोर्ट पर एलायंस एयर के ATR विमान का ट्रायल सफल रहा। दिल्ली से आए विमान को वाटर सैल्यूट से स्वागत किया गया और 2 घंटे तक टेस्टिंग के बाद वापस भेजा गया।
इस नई कनेक्टिविटी से हरियाणा के लोगों को धार्मिक और व्यावसायिक यात्राओं में बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य क्षेत्रीय एविएशन को बढ़ावा देना है।
🛫 दिल्ली-हिसार-अयोध्या फ्लाइट शेड्यूल: रामनगरी की यात्रा अब और भी आसान!
🌄 सुबह की उड़ान, दोपहर में दर्शन
📅 नई फ्लाइट टाइमिंग इस तरह होगी:
🔹 दिल्ली से हिसार
✈️ उड़ान: सुबह 9:30 बजे
🛬 आगमन (हिसार): सुबह 10:15 बजे
🔹 हिसार से अयोध्या
✈️ उड़ान: सुबह 10:40 बजे
🛬 आगमन (अयोध्या): दोपहर 12:40 बजे
🔹 अयोध्या से हिसार वापसी
✈️ उड़ान: दोपहर 1:05 बजे
🛬 आगमन (हिसार): दोपहर 3:05 बजे
🔹 हिसार से दिल्ली वापसी
✈️ उड़ान: दोपहर 3:35 बजे







































