सिटी बिग न्यूज | हांसी-हिसार
पुलिस ने बुधवार को हांसी में अवैध कैफे और होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान अनाज मंडी के पास स्थित एक होटल से एक महिला समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी होटलों, कैफे और लॉज के रिकॉर्ड खंगाले और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
👮 संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शिकायतें मिली थीं कि कई होटलों में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक-युवती मुंह छिपाते हुए नजर आए। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
⚠ डीएसपी की चेतावनी
डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि हांसी में अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे काम करने वालों को चेतावनी दी जाती है कि वे तुरंत यह धंधा बंद करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी ताकि आम जनता को स्वच्छ माहौल मिल सके।







































