सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा में 25 और 26 जनवरी को डाटा सेंटर अपग्रेडेशन के कारण 1000 से ज्यादा सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इनमें सरल पोर्टल, कौशल हरियाणा, परिवार पहचान पत्र पोर्टल, चिरायु योजना, राशन कार्ड पोर्टल और परिवहन विभाग की ई-टिकटिंग सेवाएं शामिल हैं।
बसों में मैनुअल टिकट दिए जाएंगे, और हैप्पी कार्ड धारक मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं ले पाएंगे। हिसार सीएससी जिला प्रबंधक विकास वर्मा ने बताया कि यह अपग्रेडेशन नागरिकों को बेहतर, तेज और सुरक्षित सेवाएं देने के लिए किया जा रहा है।







































