सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार के एक निकटवर्ती गांव की विधवा महिला ने उसकी पोती के साथ घर में घुसकर छेडख़ानी करने के संबंध में गांव मीरकां निवासी ठेकेदार सुरेश के खिलाफ महिला थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई है। विधवा महिला ने बताया कि उसका बेटा ईंट भट्ठे पर काम करता है और उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती है।
इसके चलते ठेकेदार सुरेश का उनके घर आना-जाना था। गत 15 दिसंबर को ठेकेदार सुरेश उनके घर आया। उस समय मैं दवा लेकर सोई थी। मेरी पोती को घर में अकेली पाकर सुरेश उसे अंदर कमरे में ले जाने लगा जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मैं भाग कर अपनी पोती को बचाने आई तो सुरेश मौके से फरार हो गया।
महिला ने बताया कि उनका परिवार बहुत ही गरीब है किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ देने पर उन्होंने महिला थाना में गत 8 जनवरी को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि वह ऐसी हरकत दोबारा किसी की बहू-बेटी के साथ ना कर सके।







































